फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 95 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 18 Jul 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस भेजने के बाद जिले के स्कूल संचालक स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने के प्रति गंभीर नही हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने के लिए भेजे गए तीन नोटिस के बाद भी अभी 95 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं हुआ है। इसको गंभीरता से लेते हुए सड़क पर दौड़ रहे अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग अब कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
परिहवन विभाग कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 1325 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। 20 मई को ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के सभी विद्यालय संचालकों को उनके स्कूल की तरफ से संचालित स्कूली वाहनों का फिटनेस कराने के लिए निर्देश दिया गया था। इसके अलावा 15 जून को परिवहन विभाग की तरफ से विभाग के कार्यालय और कसया में विशेष कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी 105 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं कराया गया। विभाग की तरफ से फिटनेस के लिए मिला समय भी बीत गया, लेकिन अभी जिले में 95 अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिवहन विभाग व पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की जांच करेंगी। इस जांच अभियान में ध्यान दिया जाएगा कि कोई ऐसा वाहन तो नहीं है जो जर्जर हो, उसके बावजूद स्कूली बच्चों को ढो रहा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान जो वाहन मानक के विपरीत पाए जाएंगे, उन वाहनों पर कार्रवाई होना तय है। जिसमें वाहनों को चालान काटा जाएगा, जरूरत पड़ी तो वाहनों को सीज भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो गई है। वे वाहन स्वामी अपने वाहनों की जांच करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें