फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पटहेरवा रोड पर जलभराव के बीच जाते वाहन।स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। गरज चमक के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। लंबे समय बाद हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। सूखे हुए पौधों को राहत मिली है। किसानों ने कहा कि लंबे समय बाद हुई इस बारिश से फसलों को राहत मिली है। अब धान व गन्ने के फसल में कल्ले तेजी से आएंगे। इससे पैदावार ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार से ही मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार को भी दिन में बादल छाए रहे। चल रही तेज पछुआ हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश न होने से फसलों को राहत नहीं मिल सकी। लेकिन वृहस्पतिवार की दोपहर तेज हवाओं के साथ गरज चमक हुई।
इसके बाद तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों ने कहा कि बारिश इतनी तेज थी कि खेतों में पानी लग गया। अब फसलों में यूरिया के छिड़काव किया जाएगा। इससे फसलों के विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन

वहीं शहर के लोगों ने नगर पालिका की ओर से मुख्य नाले की ठीक ढंग से सफाई न किए आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि लगातार बारिश के समय मुख्य नाला चोक होने की संभावना है। नालियों से अगर जल निकासी का पानी अगर नहीं निकला तो समस्या बढेंगी। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटियां के वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें