92 लोग कोरोना से संक्रमित मिले, 122 ने जीती जंग
पडरौना। जिले में शनिवार को 92 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित 122 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। संक्रमित मरीजों को उनके लक्षण के आधार पर होम आइसोलेशन, लेवल-1 अथवा लेवल-2 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को जिले में 772 एक्टिव केस थे।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम तक 2333 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2241 निगेटिव और 92 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले इन मरीजों में दुदही क्षेत्र से तीन, कसया से चार, नेबुआ नौरंगिया से तीन, पडरौना से नौ, सुकरौली से चार, हाटा से पांच, खड्डा से पांच, तमकुही से 10, कुबेरस्थान से छह, रामकोला से छह, सेवरही से छह, फाजिलनगर से छह, विशुनपुरा से दो, कप्तानगंज से चार, मोतीचक से 13 और छह मरीज दूसरे क्षेत्रों के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में अब तक कराई गई 59837 लोगों की कोरोना जांच में 3560 लोग पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को जांच के बाद 122 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें घर भेज दिया गया। इस तरह अब तक कुल 2763 लोग इस बीमार से ठीक हुए हैं। 772 एक्टिव केस हैं।