फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी थाने में शिकायत करने गई तो पति ने फोड़ लिया अपना सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी थाने में शिकायत करने गई तो पति ने फोड़ लिया अपना सिर
विज्ञापन

सेवरही। ससुराल के लोगों की शिकायत करने एक महिला शनिवार को थाने पहुंच गई। यह बात जब उसके पति को मालूम हुई तो उसने एक पुलिस चौकी के सामने पहुंचा और दीवार से टकराकर अपना सिर फोड़ लिया। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ जुटी रही।
बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र गांव के एक युवक ने नौ महीने पहले तमकुहीराज के गुदरी बाजार की युवती से बिहार के थावे मंदिर में शादी की थी। युवती ने शनिवार को सेवरही थाने पहुंचकर ससुराल वालों पर पर पीटने का आरोप लगाया। आरोपितों ने बहू के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यह बात जब पति को मालूम हुई तो उसने बनरहा के मॉडर्न पुलिस चौकी के सामने पहुंचकर वहां अपना सिर फोड़ लिया। लोग उसे तमकुहीराज में इलाज कराने लेकर चले गए। सेवरही थाने के एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। थाने पहुंचते ही पता कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें