जटहां बाजार पुलिस ने पशुओं से भरा वाहन पकड़ा।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर जिले में स्थानीय पुलिस ने बुधवार की भोर में चिरगोड़ा नहर पर वाहन पर लदे पांच पशुओं को पकड़ा। पुलिस ने इस दौरान चार पशु तस्करों को भी पकड़ा है। इस मामले में चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ अमरेंद्र कनौजिया ने बताया कि बुधवार की भोर में वे और एसआई नंदलाल यादव, रमाशंकर प्रसाद, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल शेखर और गोपी गश्त कर रहे थे। इस दौरान पड़रही गांव की तरफ से तेज गति से वाहन आता दिखा।
वाहन का पीछा करते हुए चिरगोड़ा नहर पर घेरकर रोका गया। जांच की गई तो गाड़ी में पांच पशु लदे थे। पशुओं को तस्कर लेकर बिहार जा रहे थे। एसओ ने बताया कि इस मामले में चार तस्करों राकेश, अमरेश, दिनेश और प्रमोद के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।