कप्तानगंज। कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य का ब्याज और पांच समितियों का कमीशन करोड़ों रुपये का बकाया है। जनसूचना के माध्यम से समाजसेवी राम नरेश आग्रही को यह जानकारी मिली है। तहसीलदार चन्दन शर्मा ने 21 अगस्त को सूचना के माध्यम से बताया कि गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ से क्रमशः 46 करोड़ 37 लाख 86 हजार और 30 करोड़ 74 लाख 75 हजार दोनों मिला कर 77 करोड़ 12लाख 61 हजार रुपये की वसूली प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों को 39 करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष 37 करोड़ 81 लाख 81 हजार रुपये अभी बकाया है जिसमें गन्ना मूल्य पर लगे ब्याज और समितियों का कमीशन है।
महाप्रबंधक चीनी मिल कप्तानगंज राकेश सक्सेना ने कहा कि कप्तानगंज समिति सहित अन्य समितियों का कमीशन बकाया है। जिसको अन्य स्रोतों से भुगतान करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। किसानों का गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान कर दिया गया है, जो किसानों का ब्याज है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रीट दाखिल किया गया है, जो विचाराधीन है।