फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले के 2670 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Mon, 03 Mar 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली में 2059 और द्वितीय पाली में 521 समेत कुल 2670 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में जिले के 148 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 806 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 729 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 77 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में हुई इंटर की जीव विज्ञान विषय में पंजीकृत 40822 परीक्षार्थियों में से 39147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1675 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह जिले के 123 परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली की परीक्षा में हाईस्कूल की संगीत वादन विषय में केवल तीन परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटर की चित्रकला आलेख में पंजीकृत 296 परीक्षार्थियों में से 292 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि चार परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दी। इंटर के चित्रकला प्राविधिक विषय में 5557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4940 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें