फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, धार्मिक अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने और चंद्रशेखर आजा के काफिले पर मथुरा में हुए हमले का विरोध करते हुए घटना की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सामंतवादी और जातिवादी मानसिकता ग्रसित है। इस सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, धार्मिक अल्पसंख्यक समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुई हमला की निंदा करते हुए हमला करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान संजय गौतम, सत्येंद्र प्रसाद, राम कयास भारती, विशाल जाटव, शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें