फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
2000 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

चार स्थानों पर एक साथ लगाया गया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। सीएससी के अंतर्गत चार स्थानों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। इन केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए काफी भीड़ रही। लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। इस दिन इन केंद्रों पर 2000 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पंजीकरण कराकर कोरोनारोधी टीका लगवाने की बात कही। रामकोला सीएचसी क्षेत्र के दिउलिया मनिया छपरा गांव में माधुरी यादव, माया गुप्ता, प्रमिला यादव, मीरा भारती, संगीता सिंह की अगुवाई में दिउलिया मनिया छपरा, प्राथमिक विद्यालय डम्मर छपरा में फूलपत्ती दुबे, नित्या सिंह, कृतिमा प्रजापति, अनामिका रौनियार, बृंदा देवी, सरोज कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय रामबर सिसवा में रंजना गुप्ता, रेनू देवी, सुनैना सिंह, शकुंतला ओझा, सूरज, ज्योति पांडेय और प्राथमिक विद्यालय अमडरिया में प्रभावती देवी, सुधा पांडेय, दमयंती देवी, पूजा वर्मा की देखरेख में टीकाकरण शिविर लगाया गया। रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगे कोरोना टीकाकरण शिविर में कुल 2000 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। भीड़ को देखते हुए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को पंजीकरण कराकर टीकाकरण केंद्र पर आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

250 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कठकुइयां। बदलपट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें गांव के लगभग 250 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि कोरोनारोधी टीका लगने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम होता है। इस दौरान अमित, रविशंकर तिवारी, ग्राम प्रधान फिरोज अहमद, रामेश्वर यादव, सोहराब, लालू यादव, नीलम पाल, शोभा कपूर, जाहिदा, नीता श्रीवास्तव, प्रेमलता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें