फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला था शव: अवैध संबंध में हुई हत्या, दोस्त की भाभी से था संबंध-लाश से लिपटकर बिलखती रही मां

Sat, 11 Jul 2026 04:01 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि गौरव का अवैध संबंध अपने दोस्त की भाभी से था। इसके अलावा दो अन्य लोगों से भी महिला के संबंध थे। इसकी जानकारी गौरव के दोस्त को हो गई थी और वह मना कर रहा था, लेकिन गौरव नहीं मान रहा था।
विज्ञापन
मृतक गौरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसया क्षेत्र के बापू नगर पोखरा टोला के रहने वाले 20 साल के युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो नाराज घरवाले हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


हालांकि बाद में एएसपी के समझाने पर मान गए। देर शाम पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद घरवाले फिर आक्रोशित हो गए। हत्या का कारण अवैध संबंध माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में युवक के एक दोस्त को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बापू नगर पोखरा टोला निवासी गौरव उर्फ गोलू प्रसाद (20) कसया नगर में मार्बल की दुकान पर कारीगर था। परिवार वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिनभर वह घर पर था। शाम को शौच जाने की बात कह कर निकला।

काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घरवालों को लगा कि वह दुकान पर चला गया होगा, क्योंकि वह कई बार काम होने पर चला जाता और रात में वहीं रुक जाता। शुक्रवार सुबह भी वह घर नहीं आया तो उसके पिता राम प्रसाद खोजते हुए दुकान पर पहुंच गए। वहां लोगों ने बताया कि वह रात में नहीं आया था।

इसी बीच, सुबह करीब 7.30 बजे मोहल्ले के कुछ लोग सेमरहना तालाब की ओेर गए तो धान के खेत में गौरव की लाश औंधे मुंह पड़ी देखी। पास में खून बिखरा था। उन्होंने घर वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो घर वालों ने इनकार कर दिया।

वह हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम डॉ. संतराम सिंह बघेल, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालोें से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तब वे माने।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कुछ लोगों ने गोलू को बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उसके घर से 50 मीटर दूर पुलिया पर बैठकर मोबाइल पर बात करते देखा। देर शाम पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया तो हत्या की सुई प्रेम संबंध की ओर जाती दिखी। जांच में पता चला कि गोलू का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। पुलिस गोलू के एक दोस्त को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंध में हुई हत्या गौरव, दोस्त ने निभाई मुख्य भूमिका
कसया। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच डीघवा बुजुर्ग निवासी रामप्रसाद के बेटे गौरव की हत्या सुनियोजित तरीके से अवैध संबंध में की गई है। वारदात में शामिल गौरव के दोस्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीडीआर की मदद से पुलिस ने देर शाम वारदात में शामिल लोगों को चिह्नित कर लिया।

मुख्य भूमिका निभाने वाले दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस शनिवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता राम प्रसाद ने बताया कि वह घर पर देर रात को आता था और सुबह दुकान पर चला जाता था।

कभी-कभी काम अधिक होने के कारण दुकान पर ही रात को रुक जाता था। बृहस्पतिवार को वह दुकान पर नहीं गया था, पूरे दिन घर पर सोया और शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बैठा था। इसके बाद शौच करने की बात कह खेत की ओर गया। रात करीब 8 बजे मोहल्ले के लोगों को घटनास्थल के समीप पुलिया पर बैठकर मोबाइल से बात करते हुए देखा था।

शुक्रवार को उसकी खून से सनी लाश घर से करीब 200 मीटर दूर मिली। गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि गौरव का अवैध संबंध अपने दोस्त की भाभी से था। इसके अलावा दो अन्य लोगों से भी महिला के संबंध थे। इसकी जानकारी गौरव के दोस्त को हो गई थी और वह मना कर रहा था, लेकिन गौरव नहीं मान रहा था।

इसके बाद उसने साजिश रची और बृहस्पतिवार की रात गौरव की हत्या कर दी। पुलिस साक्ष्य के आधार पर गौरव के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाकी लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। वारदात को अंजाम देने में तीन से चार लोगों का नाम सामने आया है।

बेटे की लाश से लिपट कर रोती रही मां,दोनों छोटे भाई बेसुध खड़े रहे
गौरव उर्फ गोलू घर का सबसे बड़ा सहारा था। पिता फर्नीचर बनाते और गोलू मार्बल पर कारीगरी कर घर चलाने में हाथ बंटाता था। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं। होश आया तो बस एक ही रट ..मेरा गोलू मुझसे बिना पूछे कहां चला गया..। रोते-रोते उनकी आंखें सूज गई हैं।

पोस्टमार्टम के लिए जिस गाड़ी में लाश को ले जाया जा रहा था उसके पीछे पीछे करीब पांच सौ मीटर तक दहाड़ मारकर रोते दौड़ पड़ीं और चीख रही थी कि बाबू हमार कहां जा तारे...। फर्नीचर बनाने का काम करने वाले पिता रामप्रसाद बिलखते हुए कह रहे थे कि अब मेरा हथौड़ा जंग खाएगा।

आंगन में आधी बनी चौकी पड़ी थी, जिसे गोलू के साथ मिलकर बना रहे थे। रोते हुए कहा कि जिस हाथ ने मेरे साथ लकड़ी पकड़ी, उसी को किसी ने काट दिया। दोनों छोटे भाई सौरव और मोनू सदमे में हैं, जो भाई उन्हें बचपन में साइकिल सिखाया था, स्कूल का होमवर्क कराया था, रात को कहानी सुनाया था, वो अब नहीं रहा। तीन भाइयों की हंसी से गूंजने वाले घर की दीवारें भी रो रहीं थीं।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीस मिनट जाम रही सड़क
साखोपार। पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव पहुंचा तो मोहल्ले के लोगों और घर वालों ने मोहल्ले के सामने पडरौना-कसया मुख्य मार्ग को शाम करीब 6 बजे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके चलते करीब बीस मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस के समझाने के बाद नाराज लोगों ने जाम खत्म किया और शव का दाह संस्कार किया।

अब तक की जांच में पता चला है कि गौरव का मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध था। वह महिला इसके दोस्त की परिवार की है। सुनियोजित तरीके से युवक की हत्या की गई है। दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में दोस्त की मुख्य भूमिका है: -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें