फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया को चेतावनी: सांसद रवि किशन बोले- माफिया ने छेड़ा तो अगले चौराहे पर मिलेगी नई बंदूक वाली पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 01:14 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

रविकिशन ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया जिले चलाते थे, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुशीनगर के इतिहास पर आधारित एक कविता भी सुनाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कुशीनगर दौरे के दौरान कहा कि 'महाराज जी' ने अपनी निधि से स्कूल के लिए धन उपलब्ध कराया है, जहां बेटियां और बेटे दोनों शिक्षा प्राप्त करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी माफिया ने स्कूल की जमीन पर कब्जा करने या छेड़छाड़ की कोशिश की तो उसे अगले चौराहे पर नई बंदूक से लैस उत्तर प्रदेश पुलिस मिलेगी।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सड़कें भी बन रही हैं और बंदूकें भी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिला है और राफेल जैसे रक्षा उपकरणों के निर्माण की दिशा में भी काम हो रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में केवल विकास हुआ है।

उनका दावा था कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। रविकिशन ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया जिले चलाते थे, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुशीनगर के इतिहास पर आधारित एक कविता भी सुनाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें