फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
भुजवली प्रमुख राष्ट्रीय इंटर कालेज में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
16 हजार विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें एक साथ जिले के 16 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार की सभी मुद्राएं कीं।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्ववित्तपोषित समेत 328 माध्यमिक विद्यालय हैं। आयुष मंत्रालय की तरफ से मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को एक साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करनेे के लिए माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में शुक्रवार सुबह दस से उदित नारायण इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली प्रमुख, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज समेत सभी माध्यमिक विद्यालयों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूर्य नमस्कार योग का वह प्रणायाम है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर का पूर्ण व्यायाम होता है। उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुुमार सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास नियमित करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अभ्यास से शरीर की सभी मांसपेशियां ठीक ढंग से कार्य करती हैं। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, मृगेंद्र राघव राव, राममिलन सिंह, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजीव यादव, अंकित मिश्रा, बृजेश कुमार, आदित्य कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें