फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों का हुआ नियुक्ति पत्र वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में नियुक्त हुए 142 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार एक तरफ कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती कर विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्त के साथ प्रेरणा एप समेत अन्य योजनाओं के जरिए छात्र-छात्राओं के भीतर शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने में लगी है। इसलिए नवनियुक्त शिक्षकों को नौकरी मिलने के समय बने उत्साह को कार्य पद्घति के दौरान भी बनाए रखना चाहिए। ताकि सरकार का सपना साकार हो सके।
यह बात डीएम एस. राजलिंगम ने कही। वे शुक्रवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष जिले में नियुक्त हुए शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों में से एक है। यदि समाज शिक्षित और स्वास्थ्य होगा तो निश्चित रूप से विकास की गाथा गढ़ा जा सकेगा। आज के विद्यार्थी भविष्य में देश के विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो जाती है। शिक्षकों को अपने उच्चाधिकारी व विद्यार्थियों के अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित कर स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्ग दर्शक होते हैं। विद्यार्थी भी शिक्षकों को अपना आदर्श मान उनके बताए रास्ते पर चलते हैं। इसलिए शिक्षकों को छात्र के बीच गरिमा को बनाए रखते हुए अपने भीतर मौजूद ज्ञान के अनुसार विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आरके मार्या, श्रीराम कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद जिले में नवनियुक्त 142 शिक्षकों में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने की जबकि अनूप मिश्र ने संचालन किया। अंत में बीएसए विमलेश कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। वहीं, बीईओ अजय तिवारी, रामसुयश वर्मा, हिमांशु सिंह, डीसी चंद्र, अंकिता सिंह, देवमुनी वर्मा, जयप्रकाश दुबे, प्रेमशंकर मिश्र, मनोज दुबे, विपिन तिवारी, जितेंद्र राव, अनिल मिश्र, निरज बंका, रेनू बाला, रोशनी, तारकेश्वर शुक्ल, अजय सिंह, मृगेंद्र राघव राव, विजयलाल श्रीवास्तव, राजीव यादव, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वर्षों की तपस्या साकार हुई
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत शुक्रवार को जिले में नवनियुक्त 142 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षक हर्षित थे। नवनियुक्त शिक्षकों ने कहा कि उनकी वर्षों की तपस्या पूरी हुई है। गोरखपुर निवासी कुमारी खुशबू गौतम ने कहा कि परिषदीय स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनाती मिलने से अपार खुशी की अनुभूति हो रही है। अब विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमेठी की श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए बीते कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था। अब जाकर वर्षों की तपस्या पूरी हुई है। बगहा बिहार के मोनू कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकारी नौकरी करना शुरू से ही इच्छा थी। वह सपना अब सच हो गया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रयागराज के अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन ईश्वर की कृपा और बड़ों का आशीर्वाद से आज नियुक्ति लेते हुए हृदय हर्षित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें