फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिपोर्ट एवं टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 11,148 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को भी जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहा। पूरे जिले के सभी केंद्रों को मिलाकर 11,148 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 64 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। वहां शाम तक महिला स्पेशल बूथों पर 82 महिलाओं को पहला टीका लगाया गया। अभिभावक विशेष बूथों पर 125 लोगों को पहला और एक व्यक्ति को दूसरा टीका लगाया गया। तीन स्वस्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई। एक फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु के 5202 लोगों को पहला और 13 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 1168 लोगों को पहला व 410 को दूसरा टीका लगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 3104 को पहला तथा 17 को दूसरा टीका लगा। इसी तरह 45 साल से अधिक उम्र के 963 को पहला एवं 59 लोगों को दूसरा टीका लगा। इस प्रकार 10644 को पहला और 504 को दूसरा सहित कुल 11148 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें