प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं प्रमाणपत्र के साथ
कसया। क्षेत्र के नरकटिया में बाल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से सातवें वार्षिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अभिषेक पटेल प्रथम, साहिल खां द्वितीय और खुशी गुप्त को तृतीय स्थान मिला।
मुख्य अतिथि बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी ने इन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इससे बुद्धि का भी विकास होता है। पुरस्कार प्राप्त होने से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रवक्ता सूर्य प्रकाश ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में ऐसे आयोजन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू मिश्र और संचालन प्रिंस जायसवाल ने किया। बीडीसी चंदन मद्धेशिया ने आभार जताया। प्रतियोगिता में 400 छात्राओं समेत कक्षा एक से 12 तक के 1237 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संदीप गुप्त, अजहर अली व सुनील मद्धेशिया परीक्षक रहे। इस दौरान मनोज जायसवाल, रमेश दूबे, श्याम बिहारी, उपेंद्र, अरुण कुमार दूबे, लप्पू, योगेश सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।