फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो पलटने से दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंपो पलटने से दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठकुईया। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग स्थित हरका पेट्रोल पंप के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहा टैंपो पलट गया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंपो को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पडरौना से टेंपो में सवार होकर दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुबेरस्थान वापस लौट रही थीं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पडरौना विभागीय बैठक में शामिल होने आईं थीं। अभी टेंपो हरका पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इससे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टैंपो को कब्जे में लेकर घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें