फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के शपथग्रहण में नहीं जाएंगी किरन बेदी

Thu, 26 Dec 2013 09:51 PM IST
अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना हजारे टीम की अहम सदस्य डा. किरन बेदी दिल्ली में होने वाले अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। डाक्टर किरण बेदी ने कहा कि उस दिन उनका चार माह पहले से बंगलूरू में कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन


डा. बेदी रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आई थीं। उन्होंने कहा कि  वैसे भी ‘आप’ द्वारा निमंत्रण भेजने की बात उन्हें अखबारों से ही पता चली। इस दौरान उन्होंने संसद में पास हुए लोकपाल बिल को अहम उपलब्धि बताया।

साथ ही कहा कि जो लोग इस बिल को कमजोर बता रहे हैं वह उनका अपना नजरिया हो सकता है। उन्होंने सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि दिल्ली में ‘आप’ सरकार के कार्य मूल्यांकन के लिए उन्हें समय देना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने लोकपाल बिल को कमजोर बताने पर आमआदमी पार्टी के नजरिए पर भी सवाल उठाए। लोकपाल बिल को अन्ना आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता बताते हुए उन्होंने सपा के अलावा अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार जताया। इस अवसर पर उनके साथ पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, लता गोयल, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें