दिल्ली में सस्ती बिजली की सुगबुगाहट यूपी में शुरू हो गई है। सूबे के उपभोक्ताओं की निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। दिल्ली की सस्ती बिजली से यूपी को झटका लगेगा। इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।
मार्च तक जब दिल्ली में बिजली दरें कम करने की कवायद चल रही होगी, उसी समय यूपी में बिजली दरों में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है।
महंगी बिजली से सूबे के उपभोक्ता परेशान हैं। अब दोबारा बिजली दर बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कारपोरेशन अफसर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इनमें यूपी अभियंता संघ के प्रमुख नेता शैलेंद्र दुबे शामिल हैं।
पढ़ें, 'मैं हूं रामलीला, अब देखूंगा केजरीवाल लीला'
एक साल से आंदोलन के दौरान ये सपा सरकार पर कारपोरेशन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश का आरोप लगाते रहे हैं। अब ये ही अधिकारी दिल्ली में सस्ती बिजली देने का फॉर्मूला सुझा रहे हैं।
इससे उपभोक्ताओं का मानना है कि ये अफसर यूपी में भी सस्ती बिजली दे सकते हैं। सरकार के दबाव में लगातार बिजली दरें बढ़ाई जा रही हैं।
एक बार मार्च-अप्रैल में जब दोबारा बिजली दरें बढ़ेंगी तो हंगामा होना स्वाभाविक है। यदि दिल्ली में बिजली सस्ती होती है तो इससे यूपी में आप पार्टी पर विश्वास बढ़ जाएगा।