फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारों में बैठकर कीजिए पर्यटन स्थलों का दीदार

Fri, 28 Dec 2012 12:11 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा और आसपास के पर्यटन स्थलों का आसमान से दीदार अब पर्यटक बड़े गुब्बारों में बैठकर कर सकेंगे। इसके लिए यूपी में पहली बार फरवरी में इंटरनेशनल हाट बैलून महोत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। आगरा में होने वाले ताज महोत्सव में इसे प्रयोग के तौर पर आजमाया जाएगा। हाट एयर बैलून न केवल यात्रियों को आसमान की सैर कराएंगे बल्कि उनके आसमानी करतब भी रात तक दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


हाट एयर बैलून महोत्सव
इंटरनेशनल हाट एयर बैलून महोत्सव को दुनिया भर में चलने वाले बैलून महोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग की मंशा है कि दुनिया भर में रोमांचकारी पर्यटन के तौर पर जाना जाने वाला हाट एयर बैलून महोत्सव खासतौर पर यूपी में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने।

पर्यटन विभाग का मानना है कि आगरा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन पर्यटक यहां केवल ताज को देखकर वापस राजस्थान या दिल्ली की ओर चले जाते हैं। पर्यटकों का आगरा में रुकना काफी कम होता है। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग कुछ ऐसी ही गतिविधियां संचालित करने जा रहा है।
विज्ञापन


फेस्टिवल 26 से 28 फरवरी तक
यह हाट एयर बैलून इंटरनेशनल फेस्टिवल 26 फरवरी से 28 फरवरी, 2013 तक चलेगा। इस फेस्टिवल में 15 हाट एयर बैलून एक साथ उड़ान भरेंगे। इनमें बैठकर पर्यटन फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला जैसे पर्यटक स्थलों को देख सकेंगे। ताज के आसपास चार किलोमीटर तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ होने की वजह से उसका केवल दूर से ही दीदार संभव है।

फतेहपुर सीकरी का मैदान उपयुक्त
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि इसके लिए अभी जगह की तलाश चल रही है, जहां से एक साथ इतने हाट एयर बैलून उड़ान भर सकें। आगरा के नजदीक फतेहपुर सीकरी का मैदान इसके लिए उपयुक्त पाया गया है। कुछ और मैदान भी देखे जा रहे हैं। वह कहते हैं कि यह बैलून फेस्टिवल अपनी तरह का अलग प्रयोग होगा, जिससे देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी यहां आ सकेंगे।

डीजीसीए से लेनी होगी अनुमति
इन हाट एयर बैलून को उड़ान भरने से पूर्व महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) दफ्तर से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोल भी महोत्सव के दौरान इनकी उड़ानों पर सीधी नजर रखेगा ताकि आसपास मौजूद एयरफोर्स से विमानों की आवाजाही की दिशा बदली जा सके। उड़ान भरने से पूर्व इन हाट एयर बैलून कंपनियों को बोर्डिंग, लाजिंग और ट्रांसपोर्ट का भी ख्याल रखना होगा। इसके लिए विदेशी पायलटों से प्रशिक्षित पायलटों को ही तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें