फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक से लौटे युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के गोविंदपुर तेवारा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक अभी कुछ दिन पहले ही नासिक से घर लौटा था। स्वस्थ और हृष्टपुष्ट शरीर वाले युवक की मौत से परिजन हैरान हैं। घर मे कोहराम मचा हुआ है। शनिवार दोपहर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी लालचंद्र मजदूरी करके घरवालों का भरण-पोषण करता है। उसका बेटा अनिल कुमार (26) महाराष्ट्र के नासिक शहर में रह कर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही अनिल नासिक से घर लौटा था। परिजनों की मानें तो अनिल बेहद मिलनसार, स्वस्थ और हृष्टपुष्ट शरीर का युवक था। शुक्रवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां, इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शनिवार की दोपहर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें