फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से तालाब में डूबा पल्लेदार, मौत

विज्ञापन
Palledar drowned in the pond due to slipping of feet, death - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे में शनिवार की दोपहर एक पल्लेदार की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चायल कस्बा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार (35) पल्लेदारी कर परिवार का गुजारा करता था। परिवार वालों की मानें तो दिलीप को मिर्गी का दौरा आता था। शनिवार को वह घर से तालाब के रास्ते होकर बाजार जा रहा था। इसी समय पैर फिसलने के कारण वह गिरा और उसे मिर्गी का दौरा आ गया।
इससे दिलीप तालाब में डूब गया। काफी देर बाद देर बाद जब दिलीप की खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव तालाब में उतराया हुआ मिला। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूचना चायल चौकी पुलिस को दिया है। चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें