फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिल्हापुर के युवक की मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, कोहराम

विज्ञापन
Youth of Tilhapur village dies in road accident in Madhya Pradesh
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के युवक की शनिवार रात मध्य प्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक डीसीएम चालक था और प्रयागराज से वह प्याज लादकर सागर जा रहा था। हादसा डीसीएम और पिकअप के आपस में टकराने के बाद हुआ। सागर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग शव लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी तीरथ लाल दुबे उर्फ कुतुरी किसान हैं। खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके मुताबिक उनका एकलौता बेटा विनय कुमार दुबे उर्फ राजू (23) डीसीएम चालक था। वह तरना गांव के साधू की डीसीएम चलाता था। शनिवार सुबह विनय प्रयागराज सब्जी मंडी से डीसीएम में प्याज लादकर सागर पहुंचाने जा रहा था।
रात नौ बजे के करीब जैसे ही वह सागर जिले के देउरी रेहली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में डीसीएम पलट गया और उसमें दबकर विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची सागर पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजात व मोबाइल में मिले नंबर के जरिए शव की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फोन करके घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग शव लेने के लिए मध्य प्रदेश के सागर जिला रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें