चाकू व फरसा के हमले से युवक जख्मी, गंभीर
- सैनी कोतवाली के अमिरतापुर गांव में हुई घटना, पांच पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के अमिरतापुर गांव में सोमवार शाम चाकू व फरसा से हमला कर एक युवक को जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अमिरतापुर (अजुहा) निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गांव के वीरेंद्र से उसकी रंजिश चल रही है। सोमवार की शाम वीरेंद्र व मुन्ना ने परिजनों एवं दोस्तों के उसके भाई सुरेश कुमार पर चाकू व फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुन परिजनों और ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पुलिस ने पीड़ित भाई राकेश की तहरीर पर वीरेंद्र कुमार, मुन्ना, प्रेम, तारा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पड़ोसी ने दंपती को लाठी-डंडे से पीटा, दो पर केस
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के घोघ का पुरवा गांव की लालती देवी का पड़ोसी मैकू निषाद से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार की शाम मैकू ने साथी के साथ मिल लालती व उसके पति को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित दंपती की तहरीर पर मैकू लाल व पट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद