Youth dies in tractor-appe collision, chaos
- फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली के तरना गांव में रविवार शाम ट्रैक्टर व अप्पे की टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक अप्पे में बैठा था। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकार पर पीड़ित परिवार में कोहराम है।
प्रयागराज शहर के चौक निवासी इमरान (32) की ससुराल सरायअकिल के खोंपा गांव में हैं। रविवार शाम इमरान अपनी पत्नी साकिया बीवी व तीन बच्चों अमरान, हसन व अलमिश के साथ अप्पे में बैठकर ससुराल आ रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही अप्पे तरना गांव के समीप पहुंचा तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।
घटना में अप्पे के आगे बैठा इमरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इमरान को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने देर शाम शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।