फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
Youth dies due to lightning in Chail - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने मवेशियों को लेकर खेतों में चराने के लिए गया था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। सूचना पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहपुर पेरवा निवासी बैजनाथ पाल भेड़ पालन कर परिवार का भरण पोषण करता है। बैजनाथ का पांचवें नंबर का बेटा दीपचंद्र पाल (20) भी पढ़ाई के साथ साथ भेड़ पालन मे पिता का हाथ बंटाता था।
शुक्रवार की सुबह बैजनाथ अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए प्रयागराज गया था। बेटा दीपचंद्र छोटे भाई सौरभ के साथ मवेशियों को लेकर चराने के लिए खेतों की ओर गया था। दोपहर करीब तीन बजे हुई तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दीपचंद्र की मौके पर मौत हो गई। मौके पर रहे छोटे भाई सौरभ ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की मनहूस खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति मौर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें