स्थानीय कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोगों की मानें तो मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। नंदापुरवा गांव का रामराज मजदूर है। रामराज के मुताबिक उसके लड़के रामप्रकाश (23) की मानसिक हालत कुछ महीनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार शाम गर्मी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर बाहर सो रहे थे।
रात को किसी समय रामप्रकाश घर के अंदर चला गया और छत के चुल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। शनिवार सुबह परिवार के लोग नींद से जगे तो राम प्रकाश अपने बिस्तर पर नहीं मिला। इस दौरान जब परिजन घर के अंदर पहुंचे तो वहां राम प्रकाश का शव फांसी से लटका देख दंग रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।