सुबह युवक का शव देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट व नीले रंग का लोवर है। शव के पास ही एक बाइक सीडी डान जिसका नंबर यूपी 73 बी 4159 है पाई गई।
चरवा थाना क्षेत्र के पूरे अयोध्या और रैया देह माफी गांव के बीच चरी के खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिलने सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंच गई। शव के पास ही एक लावारिस बाइक भी पाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सुबह युवक का शव देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट व नीले रंग का लोवर है। शव के पास ही एक बाइक सीडी डान जिसका नंबर यूपी 73 बी 4159 है पाई गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं और जगह हत्या करने के बाद शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।