फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिलाओं ने घर में घुस कर वृद्ध को पीटा

Sat, 11 Mar 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम होली खेल रहीं महिलाओं ने घर में घुस कर एक वृद्ध की पिटाई कर दी। इसके विरोध व पुलिस से शिकायत करने से खफा महिलाओं ने लोधौर चौकी को घेर लिया। मामला बढ़ता देख पिपरी पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दो युवकों का चालान कर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आलमपुर निवासी बाबूलाल किसान है। बृहस्पतिवार को वह घर में अपने परिवार के साथ चारपाई पर बैठे थे। इसी समय गांव में होली खेल रही महिलाएं हुड़दंग मचाते हुए बाबूलाल के घर में घुस गईं। बाबूलाल और उनके घर में रहे लोगों के विरोध करने पर महिलाओं ने सबके साथ मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पिपरी कोतवाली के साथ ही लोधौर चौकी पुलिस को दे दी।

सूचना के बाद इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसे लेकर हुड़दंग मचा रहा है। महिलाओं के एक गुट ने लोधौर चौकी को घेर लिया। मामले में पुलिस ने उग्र महिलाओं को शांत कराते हुए दोनों पक्षों की तरफ से दो लोगों का मामूली धाराओं में चालान किया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी। मामले में पीड़ित बाबूलाल ने रंजिश को लेकर घर में घुस कर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें