फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर मार डाला

Sat, 14 Aug 2021 11:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ी गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। इसकी जानकारी पर विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ी गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। इसकी जानकारी पर विवाहिता के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही पति बहन को प्रताड़ित करता था। चार बेटी पैदा होने के बाद उसका जुल्म और बढ़ गया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली के अर्का महावीरपुर निवासी छेदीलाल गौतम ने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी रीता की शादी बड़ी गौहानी गांव निवासी अभिमन्यु के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल में रीता की कलह होने लगी। शनिवार सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे रीता के भाई मुकेश गौतम ने बताया कि उसकी बहन ने चार बेटियों को जन्म दिया।

अभिमन्यु बेटा चाहता था। चौथी बेटी पैदा होने के बाद से रीता पर जुल्म बढ़ गए। आरोप है कि शुक्रवार रात रीता को पीटने के बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। परिजनों की सूचना पर चरवा कोतवाली पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। विवाहिता के भाई ने तहरीर दी है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें