फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
सरायअकिल के करन चौराहा स्थित विकास हॉस्पिटल में हंगामे में टूटा अस्पताल का चैम्बर - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे के करन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में सोमवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने तोड़फोड़ की। हंगामे की वजह से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व उनके तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। महिला के परिजनों ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने चिकित्सकों पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घोसिया गांव निवासी रामप्रताप मजदूर है। रामप्रताप के मुताबिक एक जून को उसकी बेटी मंशा देवी (28) ससुराल जाते समय ई-रिक्शा से गिरकर चोटिल हो गई थी। उसके दाहिने जांघ की हड्डी टूट गई। दो जून को वह बेटी को लेकर करन चौराहा स्थित विकास हास्पिटल एक्सरे कराने पहुंचा। एक्सरे के बाद वहां के डाक्टरों ने जांघ का ऑपरेशन करने की सलाह दी।
डॉक्टरों की सलाह पर उसने बेटी मंशा देवी को अस्पताल में भर्ती कर 10 हजार रुपये एडवांस जमा कर दिए। आरोप है कि अस्पताल के निदेशक व ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने और पैसे जमा करने के लिए कहा। पैसे तत्काल नहीं दे पाने की वजह से उसे अपमानित किया गया। किसी तरह डॉक्टर ने उसकी बेटी का ऑपरेशन किया, लेकिन पैसे नहीं जमा होने के कारण बेटी की सही देखभाल नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

नतीजतन, सोमवार सुबह चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोग अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। हंगामे के कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात काबू में किया। रामप्रताप ने पुलिस दी तहरीर में बताया एक्सपायरी डेट की दवा देने के कारण उसकी बेटी की मौत हुई है।
ऑपरेशन के बाद मरीज को पानी पिलाने से मना किया गया था। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने महिला को पानी पिला दिया। पानी श्वास नली में चले जाने के कारण इंफेक्शन हुआ है। इसी के कारण मंशा की मौत हुई।
डॉ. भीष्म सिंह, निदेशक, विकास हॉस्पिटल
महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

सुनील सिंह, इंस्पेक्टर सरायअकिल

सराय अकिल के करन चौराहा स्थित विकास हॉस्पिटल में हंगामा होने के बाद घटना की छानबीन करती पुलिस- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें