कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव में मंगलवार दोपहर कूलर का प्लग लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव में मंगलवार दोपहर कूलर का प्लग लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
पिपरकुंडी गांव की गीता देवी (32) पत्नी दिनेश कुमार मौर्य मंगलवार दोपहर बिजली के बोर्ड में कूलर का प्लग लगा रही थी। इस दौरान उसका हाथ कूलर के संपर्क में आ गया। कूलर में करंट उतर रहा था। नतीजतन महिला को करंट ने चपेट में ले लिया। पलक झपकते ही गीता देवी जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। आननफानन घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। गीता देवी की मौत से घर में कोहराम मच गया। उसके दो बेटे व एक बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।