फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन बाद भी नहीं जुड़ा विद्युत कनेक्शन, पानी की हायतौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन बाद भी नहीं जुड़ा विद्युत कनेक्शन, पानी की हायतौबा
विज्ञापन

करारी में तीन नलकूपों की बिजली विभाग ने गुल कर रखी है बत्ती, नगर प्रशासन बेफिक्र
मंझनपुर। करारी नगर के तीनों नलकूपों का विद्युत कनेक्शन 20 दिन बाद भी नहीं जोड़ा जा सका है। इसकी बदौलत आधे से अधिक मोहल्लों में पानी के लिए हायतौबा मची हुई है। उधर, शिकायत के बाद भी टाउन एरिया के जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। बिजली विभाग तो बेपरवाही पर उतारू ही है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत करारी में वर्ष 1991 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। तभी कस्बे में जलापूर्ति के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी बिछवाई गई थी। खुद नगर प्रशासन के जिम्मेदारों का कहना है कि टंकी के दोनों नलकूपों का बोर खराब हो चुका है। दो बार पाइप बढ़वाया जा चुका है। कभी भी बोर भष्ट हो सकता है। पाइप लाइन भी जगह-जगह पर लीक हो गई है। समस्या को देखते हुए दो साल पहले इंद्रा नगर, अशोक नगर और नेता नगर में टाउन एरिया प्रशासन ने नए नलकूप लगवाए थे। ओपेन पाइप लाइन बिछवाकर इन्हीं नलकूपों से जलापूर्ति कराई जाती थी। आरोप है कि ठेकेदार ने नलकूपों को संचालित करने की खातिर बिजली का कनेक्शन नहीं लिया था। इसकी वजह से करीब 20 दिन पहले विद्युत विभाग ने लाइट काट दी। जिसकी बदौलत अब नलकूप ठप हो गए हैं। इन नलकूपों से अशोक नगर, चमनगंज, गड़हीपर, आजाद नगर, इंद्रा नगर, कृष्णा नगर, नेता नगर व नयागंज मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती थी। अब इन मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पुरानी पाइप लाइन से टुल्लू लगाने के बाद भी पानी नहीं आता है। हालत यही रही तो किसी भी रोज लोगों का गुस्सा फूट सकता है। बड़ी बात है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी नगर प्रशासन आंख-कान बंद करे बैठा है। जिम्मेदार ठेकेदार के बजाए बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं तो बिजली विभाग नगर पंचायत को गुनहगार बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें