फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आए दिन वायरल हो रहे वीडियो, सांसद विनोद सोनकर की मुश्किलें बढ़ीं, बोले चुनाव बाद देखेंगे

Wed, 08 May 2024 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

जिले में 20 मई को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद विनोद सोनकर और सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के बीच कड़ा मुकाबला है। सियासी रंग जैसे-जैसे चढ़ रहा है, किस्तों में आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विनोद सोनकर, सांसद कौशाम्बी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में विरोधी को हराने के लिए तरह-तरह पैंतरे अपनाए जा रहे हैं। सच और झूठ तो जांच के बाद में पता चलेगा। लेकिन इन दिनों जारी कुछ वीडियो ने भाजपा प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद विनोद सोनकर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जाति और समुदाय पर की गईं टिप्पणियां उनकी बताई जा रही हैं। सांसद का कहना है कि इस पर चुनाव बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में 20 मई को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा सांसद विनोद सोनकर और सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज के बीच कड़ा मुकाबला है। सियासी रंग जैसे-जैसे चढ़ रहा है, किस्तों में आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। पहले वीडियो में साफ दिखाई-सुनाई पड़ रहा है कि सांसद अपनी जाति की तारीफ करते हुए कुछ जातियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। यह वीडियो साल भर पुरानी एक सभा का है। इसके बाद प्रसारित हुए वीडियो में जाति विशेष के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

तीन दिन पहले वायरल वीडियो में अवैध कमाई के लिए वैश्य समाज को नसीहत दी जा रही है। वीडियो में कहा जा रहा है कि जहां खटिक, चमार, पासी, मल्लाह जमीन पर काबिज हों, वहां भूल के मत जाना। उनके पास खोने काे कुछ भी नही है। यदि उनसे भिड़े तो वे जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। उनको लगेगा चलो इसी बहाने उन्हें जेल में फ्री खाना खाने को मिलेगा।

इसकी चर्चा ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वैश्य समाज को अपशब्द कहा गया। कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें वह जमीन की सौदेबाजी की बात असंसदीय तरीके से हो रही है। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिर भी वायरल हो रहे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं। कहा जा रहा है कि कुछ और वीडियो भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

एक ही बैठक में बनाया गया वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो कब बनाए गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हां, इतना जरूर है कि किसी एक ही व्यक्ति ने एक ही बैठक में आपसी मीटिंग के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया है। सभी वीडियो में स्थान प्रीतम नगर (प्रयागराज) है।

किसने बनाया वीडियो, तलाश तेज

वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के दौरान उनके खास लोग ही दफ्तर में बैठे थे। अब सांसद के साथ उनकी पूरी टीम वीडियो रिकॉर्ड करने वाले की तलाश कर रही है। एक-दूसरे पर शक किया जा रहा है।

जारी वीडियो पुराने और झूठे हैं। वीडियो जारी करने वालों के खिलाफ चार जून के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। - विनोद सोनकर, भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें