फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू से ओवरलोड वाहन बेखौफ भर रहे फर्राटा, सड़कें हो रहीं क्षतिग्रस्त

Sat, 11 Mar 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। तहसील क्षेत्र में बालू से ओवरलोड वाहन बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। इससे क्षेत्र की सड़कें खराब हो रही हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने सीओ चायल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को चायल तहसील में किसानों ने सीओ चायल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में संचालित बालू घाटों से निकलने वाले वाहन क्षमता से डेढ़-दो गुना अधिक लादकर निकलते हैं। इससे क्षेत्र के सड़कें खराब हो रही हैं। साथ ही क्षेत्र में दुर्घटनाओं के बढ़ने की आशंका रहती है। सड़कें बदहाल होने के कारण लोगों को सफर करने में परेशानी होती है।

वहीं ज्ञापन में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने की मांग की। सीओ श्यामकांत और नायब तहसीलदार मोबिन अहमद ने किसानों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान राजू सिंह, आनसिंह, फिरोज अहमद, इरशाद अहमद, बोडा यादव, अयोध्या प्रसाद, रवि कुमार, शारदा अग्रहरि, लवकुश कुमार, ललमणी, ओमप्रकाश, रणधीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें