फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धर्म परिवर्तन कराए जाने के विरोध पर सगे भाइयों को पीटा

Sat, 11 Mar 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके के दरवेशपुर गांव में हो रही चंगाई सभा में कराए जा रहे धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर सगे भाइयो को पीटा गया। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने जख्मी युवकों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन





दरवेशपुर गांव के आलोक और भाई विकास का कहना है कि दशरथ मौर्या के यहां बृहस्पतिवार रात चंगाई सभा की जा रही थी। इस सभा में वह लोग भी पहुंचे थे। आरोप है कि सभा में हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसका विरोध करने पर सभा में मौजूद लोगों ने उन्हें जमकर पीटा। घटना में दोनों को काफी चोट आई है। मामले की शिकायत भरवारी पुलिस चौकी में की गई। इस बाबत इंस्पेक्टर रमेश पटेल का कहना है मामला संज्ञान में है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें