फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में दोआबा में बिछा सड़कों और पुलों का जाल

विज्ञापन
Under the BJP government, a network of roads and bridges was laid in Doaba - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनपद का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिले में पुलों और सड़कों का जाल बिछाया गया। चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जिले में 360 करोड़ की लागत से पांच पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 632 करोड़ की लागत से 609 सड़कों का निर्माण कराया गया। जबकि, 698 करोड़ की लागत वाली 118 सड़कें निर्माणाधीन हैं।
16 करोड़ की लागत वाली पांच पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 325 करोड़ की लागत वाली दस परियोजनाओं पर काम चल रहा है। विभिन्न अस्पतालों में पांच ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराए गए। 9.14 करोड़ की लागत वाली छह गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों में नवीनीकरण का काम जारी है। कोरोना काल में जिले स्कूलों में पढ़ने वाले 1.89 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में 27.62 करोड़ रुपये एमडीएम का कनवर्जन कास्ट भेजा गया।
बेसिक शिक्षा विभाग में 1253 शिक्षकों को नौकरी दी गई। आपदा के दौरान 64,325 लोगों को 14.86 लाख आपदा राहत राशि मुहैया कराई गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले के छह ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर 3.18 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
जिले के किसानों का समर्थन मूल्य पर रिकार्ड तोड़ धान और गेहूं खरीदा गया। 24596 किसानों को 140 करोड़ का फसली ऋण व 2,46,520 किसानों को किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा भी पंचायती राज विभाग , समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।
35 हजार से ज्यादा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, विधायक सदर लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम और सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें