फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सेहरे का फूल दफनाने के दौरान तालाब में डूबने से महिला समेत दो की मौत

Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

मौलाना आजाद नगर के रहने शानू के बेटे अशद का खतना एक महीने पहले हुआ था। उसी के सेहरे के फूल को दफनाने के लिए परिवार व मोहल्ले के भी लोग घर के पास ही तालाब में गए थे। जहां फूल दफनाने के दौरान पैर फिसलने से शाहबाज (13) और पड़ोसी शाहीन (50) तालाब में डूब गए। दोनों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार को सेहरे का फूल तालाब में दफन करने के दौरान महिला व एक किशोर गहरे पानी में समा गए। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर राजस्व विभाग के अफसरों ने भी मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन

मौलाना आजाद नगर के रहने शानू के बेटे अशद का खतना एक महीने पहले हुआ था। उसी के सेहरे के फूल को दफनाने के लिए परिवार व मोहल्ले के भी लोग घर के पास ही तालाब में गए थे। जहां फूल दफनाने के दौरान पैर फिसलने से शाहबाज (13) और पड़ोसी शाहीन (50) तालाब में डूब गए। दोनों को डूबते देख लोगों ने शोर मचाया।

इसके बाद मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और डूबे हुए लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम मामले की सूचना पर तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें