करारी। इलाके के भटवरिया गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
भटवरिया गांव की उर्मिला (35) पत्नी छोटेलाल गृहणी थी। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर आए दिन परिजनों से उसका झगड़ा होता था। इसी कलह से ऊबकर गुरुवार सुबह घर के भीतर ही उर्मिला ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उर्मिला को फंदे पर लटकता देख परिवारीजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। करीब 13 साल पहले उसका विवाह हुआ था। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में करारी कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।