फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास खेल रहे बच्चों पर गिरी पेड़ की डाल, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
केशौवापुर गांव के मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के केशौवापुर गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर पेड़ की डाल गिर गई। घटना में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि उसकी दो बहनों सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। जख्मी बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

केशौवापुर गांव धर्मेंद्र पटेल खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार सुबह उसकी बेटी रीतू (10), बेबी (7), बेटा विवेक (4) और पड़ोसी बिहारी पटेल की बेटी आंचल (6) घर के पास स्थित महुए के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इस दौरान अचानक एक डाल टूटकर बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। इसे लेकर डाल के नीचे दबे चीखने-चिल्लाने लगे।
शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। जख्मी सभी बच्चों को परिजन स्थानीय निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केशौवापुर गांव के मृतक विवेक के रोते बिलखते परिजन- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें