फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफारमर फुंका, 19 घंटे से गर्मी झेल रही तीन हजार आबादी

विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे का फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय का ट्रांसफारमर शुक्रवार की आधी रात फुंक गया। इसी के साथ ही शहर के व्यावसायिक मोहल्ला कटरानगर और चकनगर द्वितीय की बत्ती गुल हो गई। उमसभरी भीषण गर्मी में 19 घंटे तक तकरीबन तीन हजार आबादी गर्मी से परेशान रही। लोगों ने छत पर सोकर किसी तरह रात गुजारी। दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण व्यापार भी प्रभावित हुआ। साथ ही पेयजल के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य चौराहा स्थित 400 केवी के ट्रांसफारमर से नगर पालिका मंझनपुर के कटरानगर और चकनगर द्वितीय को विद्युत आपूर्ति होती है। शुक्रवार की आधी रात में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफारमर अचानक फुंक गया। इसी के साथ ही संबंधित मुहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर इंतजार के बाद मोहल्ले के श्रवण गुप्ता, नीरज अग्रहरि, श्रीचंद्र आदि लोगों ने स्थानीय उपकेंद्र के जिम्मेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जेई समेत किसी भी कर्मचारी का फोन नहीं रिसीव हुआ।
नतीजतन, उमसभरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को छत अथवा सड़कों पर टहलकर किसी तरह रात गुजारनी पड़ी। बिजली के अभाव में शनिवार सुबह पेयजल की भी सप्लाई बाधित रही। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान दिखे। दोपहर बाद कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफारमर लगाया तो रात आठ बजे के करीब विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान दिनभर बत्ती गुल रहने से मोहल्ले की व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। विद्युत चालित प्रतिष्ठानों में तो पूरे दिन धेले भर का काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

गर्मी में पसीने से तरबतर व्यापारी रतजगा के कारण पूरे दिन परेशान रहे। एक्सईएन अंकित कुमार का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफारमर फुंकने से समस्या आई है। वर्कशॉप में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर तैयार नहीं होने के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें