Tractor crushed the teenager sleeping outside the house, chaos
- फोटो : KAUSHAMBI
स्थानीय कोतवाली के शादीपुर गांव में सोमवार दोपहर घर के बाहर सो रही किशोरी को मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शादीपुर निवासी सिकंदर मजदूरी करता है। सिकंदर की बड़ी बेटी निशा (17) इन दिनों बीमार थी। सोमवार दोपहर दवा खाने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर धूप में सो रही थी।
दोपहर में फसहिया से दारानगर की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने निशा को कुचल दिया। यह देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों से खुद को घिरता देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। निशा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।