फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित विद्युत आपूर्ति से मूरतगंज में हजारों परिवार हलाकान

Sun, 29 Aug 2021 05:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

भरवारी नगर पालिका परिषद के सैंता पॉवर हाउस से दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। करीब एक सप्ताह से रात में अनियमित विद्युत आपूर्ति से मूरतगंज, बलिहावां, जीवनगंज, कसिया पूरब, सैंता, बड़ी धन्नी, पल्हाना सहित मुजाहिदपुर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Thousands of families in Muratganj due to irregular power supply
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैंता पॉवर हाउस क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से हजारों परिवार प्रभावित हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की रातों की नींद हराम हो रही है। पिछले सप्ताह भर से यह समस्या बनी हुई है। लेकिन विभागीय अफसर संजीदगी नहीं बरत रहे है। हालांकि लोगों का कहना है कि वह हर रोज अफसरों से शिकायत भी कर रहे हैं। फिर भी कटौती से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


भरवारी नगर पालिका परिषद के सैंता पॉवर हाउस से दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। करीब एक सप्ताह से रात में अनियमित विद्युत आपूर्ति से मूरतगंज, बलिहावां, जीवनगंज, कसिया पूरब, सैंता, बड़ी धन्नी, पल्हाना सहित मुजाहिदपुर के लोग परेशान हैं। हर रात छह से सात बार विद्युत आपूर्ति काट दी जाती है। ऐसे में यहां रह रहे हजारों परिवारों की रात की नींद हराम हो जाती है। उपभोक्ता लगातार इसकी शिकायत भी जेई और एसडीओ से करते आ रहे हैं, लेकिन वह इस ओर संजीदगी नहीं बरत रहे है।

विद्युत कटौती से गांवों में चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों सैंता पावर हाउस में 33 हजार पॉवर का ब्रेक डाउन हुआ था, जिसका फाल्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नहीं दुरुस्त कराया गया। इसी के चलते समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोकीपुर गांव में करीब 48 घंटे बाद अल्टरनेट व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति बहाल की गई थी। आपूर्ति बंद होने के दौरान यहां के लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन


हमारे यहां लाइट की व्यवस्था बहुत खराब है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मर्तबा शिकायत के बाद भी अफसर सुनने को तैयार नहीं है। -जयकरन पाल, कशिया पूरब
विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 24 घंटे में अनगिनत बार रोस्टिंग होती है। कस्बेवासियों को लाइट ना मिलने से घर के बाहर सोना पड़ता है। मच्छरों के काटने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बन गई है। -फूलचंद्र पाल, पल्हाना
बिजली व्यवस्था बहुत खराब है। इसका आने और जाने का कोई टाइम टेबल नहीं है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। पेयजल की समस्या से भी दो चार होना पड़ रहा है।-श्याम लाल पटेल
बिजली की अनियमित आपूर्ति से रात में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी संजीदगी नहीं बरत रहे है। ऐसे में अफसरों के खिलाफ अब ऊपर के अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। -धर्मसिंह पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें