फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ताला तोड़कर समीक्षा अधिकारी व शिक्षक भाई का घर खंगाल ले गए चोर

Fri, 27 Sep 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बिसारा में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव में बुधवार को समीक्षा अधिकारी व शिक्षक भाई के सूने घर का ताला तोड़कर चोर नकदी-गहने समेत कई लाख का सामान समेट ले गए। रात को सोने के लिए घर पहुंचे वृद्ध माता-पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मौका किया और तहरीर ली।
विज्ञापन

बिसारा निवासी संजय कुमार हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी व छोटे भाई दीपक कुमार चित्रकूट में शिक्षक हैं। गांव में एक छोटा भाई पिता वीरन प्रसाद व मां के साथ रहता है। दोनों भाइयों ने एक अलग घर बनवा रखा है। घर के एक हिस्से में संजय की गृहस्थी और दूसरे हिस्से में दीपक की रहती है।
रोजाना रात को माता-पिता इसी घर में सिर्फ सोने के लिए जाते हैं। दिन में ताला बंद रहता है। पिता वीरन ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे पहुंचने पर घर के मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के साथ ही आलमारी और बॉक्स के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर देर रात घर आए संजय ने बताया कि 50 हजार नकदी समेत तकरीबन पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोर उठा ले गए हैं। वहीं छोटे भाई दीपक के घर से भी चार लाख रुपये कीमती गहने चोरी हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें