फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरतगंज के व्यापारी का हरदोई के लिए लदा एक ट्रक धान रास्ते से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के व्यापारी का दो लाख रुपये कीमती एक ट्रक धान रास्ते से गायब हो गया। व्यापारी का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर की सांठगांठ से ट्रक ड्राइवर ने माल रास्ते में बेच लिया है। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर के बाद भी कोखराज कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मूरतगंज कस्बा निवासी रामबाबू केसरवानी गल्ला व्यापारी हैं। रामबाबू के मुताबिक 23 नवंबर को उसने प्रयागराज की ट्रांसपोर्ट कंपनी से किराए का ट्रक लेकर दो लाख रुपये कीमत का धान हरदोई की एक फर्म के लिए लोड कराया।
विज्ञापन

लेकिन तय समय के बाद भी धान लदा ट्रक हरदोई नहीं पहुंचा। खोजबीन करने पर मालूम हुआ कि ट्रक चालक और मालिक ने ट्रांसपोर्टर से मिलीभगत कर व्यापारी का धान रास्ते में चोरी से बेच लिया। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर मूरतगंज पुलिस चौकी को दी। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी मूरतगंज पुलिस चौकी ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें