बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नकदी व मोबाइल लूटा
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल छीन लिया और अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। युवक ने कोतवाली में शिकायत की।
कौशाम्बी कोतवाली के क्षेत्र के दाई का पूरा निवासी नारायण द्विवेदी ने विजिया चौराहे में चाय-पान की गुमटी खोल रखी है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंदकर घर जा रहा था। जैसे ही वह जोगापुर के समीप पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ता पूछने के लिए रोक लिया। जैसे ही नारायण द्विवेदी रुका, तभी युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद करीब एक हजार रुपये और एक एंड्रायड मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने कौशाम्बी कोतवाली में घटना की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। संवाद