फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
The woman who fell from the bike was trampled by the truck - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन

- अजुहा में हाईवे पर भौंतर मोड़ के नजदीक हुआ हादसा
- कड़ा से बुदवन खागा लौट रही थी महिला
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर भौंतर मोड़ के नजदीक बृहस्पतिवार दोपहर बाद बाइक से गिरी एक महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को भी मामूली चोटें आईं हैं। हादसे की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी शहनाज बानो (40) पत्नी इश्तियाक अहमद बेटे मो. आजाद के साथ बृहस्पतिवार को कड़ाधाम बाइक से आईं थी। दोपहर बाद मां-बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही हाईवे पर भौंतर मोड़ के नजदीक पहुंचे, तभी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक पर बैठी शहनाज बानो सड़क पर गिर गईं। इससे बाइक के पीछे आ रहा ट्रक शहनाज बानो को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ट्रक को कस्टडी में लेते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें