नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : 1
अटसराय गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज लेन के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान कंटेनर में साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक विशाल कुशवाहा (32) पुत्र उदयवीर निवासी औरैया केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सैनी कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय, अजुहा चौकी प्रभारी अनुराग सिंह और पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।
हाईवे एंबुलेंस से उसे सीएचसी सिराथू भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन से कंटेनर हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद- फोटो : 1