फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाजार गए युवक से मारपीट कर नगदी व बाइक छीनी

Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गए युवक से मारपीट कर नकदी व बाइक छीनने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को सरायअकिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इछना निवासी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि तीन मार्च को उनका भाई मोहित त्रिपाठी सरायअकिल बाजार सामान खरीदने गया था। आरोप है कि भगौतीगंज मोहल्ले में पहले से मौजूद भानू सिंह और नीरज सिंह ने उसकी बाइक रोक ली।
दोनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जेब में रखे दो हजार रुपये नकद और बाइक छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें