फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : लुंगी और बनियान पहनकर फरियाद सुनने वाले चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, एसपी ने सीओ सिराथू को सौंपी जांच

Tue, 07 Nov 2023 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पुलिस चौकी में लुंगी और बनियान पहनकर अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं की फरियाद सुनने वाले चौकी इंचार्ज को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिराथू को सौंपी है। 
विज्ञापन
पुलिस चौकी में महिलाओं के सामने लुंगी और बनियान पहनकर फरियाद सुनते चौकी इंचार्ज एसएन सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस चौकी में लुंगी और बनियान पहनकर अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं की फरियाद सुनने वाले सिंघिया चौकी इंचार्ज एसएन सोनकर को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिराथू को सौंपी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने कार्रवाई की है। मामला कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया पुलिस चौकी का है। 

विज्ञापन








विज्ञापन







बता दें कि कोखराज कोतवाली के सिंघिया चौकी के दरोगा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वह पुलिस महकमे की मर्यादा को धूमिल करते हुए चौकी में महिलाओं के सामने अर्धनंगे बदन कुर्सी पर बैठकर फरियाद सुनते नजर आ रहे थे। उनका यह कृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के इस तरह के व्यवहार को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें