पुलिस चौकी में लुंगी और बनियान पहनकर अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं की फरियाद सुनने वाले चौकी इंचार्ज को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिराथू को सौंपी है।
पुलिस चौकी में लुंगी और बनियान पहनकर अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं की फरियाद सुनने वाले सिंघिया चौकी इंचार्ज एसएन सोनकर को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिराथू को सौंपी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने कार्रवाई की है। मामला कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिंघिया पुलिस चौकी का है।
बता दें कि कोखराज कोतवाली के सिंघिया चौकी के दरोगा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वह पुलिस महकमे की मर्यादा को धूमिल करते हुए चौकी में महिलाओं के सामने अर्धनंगे बदन कुर्सी पर बैठकर फरियाद सुनते नजर आ रहे थे। उनका यह कृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के इस तरह के व्यवहार को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी कर रहे हैं।